बिहार में बढ़ते अपराध और गलत बालू निति के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला    
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर        
 

 सिवान: 
बिहार में बढ़ते अपराध और बालू निति के खिलाफ यूथ कांगेस और NSUI के नेतृत्व  में  बुधवार को सिवान के जेपी चौक पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर यूथ कांग्रेस के सिवान जिला अध्यक्ष सतीश पांडे ने कहा की नितीश कुमार ने बालू बंद कर गरीबो की रोटी छीनने का काम किया है। बालू बंदी से पुरे बिहार में मजदूर बेरोजगार हो गए है जिससे युवा गलत रस्ते में भटक रहे है.
 एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहां की  यह अब तक की बिहार की सबसे फेलियर सरकार है जिसका कोई स्टैंड नहीं है रातों-रात इसके फैसले लिए जाते हैं और वापस भी ले लिए जाते हैं इससे जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सबसे खराब स्थिति शिक्षा व्यवस्था की है कॉलेज में न पढ़ने के लिए छात्र बच्चे हैं न पढ़ाने के लिए शिक्षक जा कर देखिए DAV कॉलेज में कबूतर पढ़ाते हैं। बिहार में बेरोजगारी का आलम यह है कि युवा गलत कामों में लग रहे है।
इस मौके पर सत्यम वर्मा, कमलेश सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, डॉं. कृष्ण मोहन, कमल किशोर ठाकुर, श्रीकांत सोनी, वदूद अहमद, अमरेंद्र चौहान, संतोष प्रसाद, मनीर आलम, अमित पांडेय, प्रिंस पांडेय , अमन पांडेय, सन्नी पांडेय,  रामाकांत सिंह, जावेद, सत्यम वर्मा, एमडी रेयाज आलम, सौरभ, इत्यादि युवा मौजूद थे।