मांझी(सारण)। रविवार को मांझी थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारियों में मरहा गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी का पुत्र मिथुन चौधरी तथा मनोहर चौधरी का पुत्र विकास चौधरी बताया जाता है।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मरहा गांव में अबैध तरीके से देशी शराब बिक्री की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान दो कारोबारियों को 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारियों को नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।