-घर के एक किमी दूरी पर मिला किशोर का शव

  • बरात में आर्केस्ट्रा देखने गया था मृतक

परवेज अख्तर/सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जफरा गांव में अपराधियों ने एक 12 वर्ष के किशोर की गला काट कर हत्या कर शव को चिमनी के समीप सड़क पर फेक दिया.मृतक की पहचान जफरा गांव निवासी स्व०मुकेश सिंह के पुत्र रीतिक राज के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतक के चाचा राकेश सिंह ने बताया कि मैं ,मेरी पुत्री और मेरा भतीजा रितिक कल घर पर थे.सोमवार की संध्या पड़ोस के ही अच्छेलाल शर्मा की पुत्री का ब्रैट आया हुआ था. तभी लगभग 7 बजे मेरा भतीजा रितिक बोला कि मैं बरात में जा रहा हूं लेकिन हमने कहा कि तुम कहना खा कर जाओ .और जल्दी आना तभी वह खाना निकल कर कहा लिया और जहां बरातियों को रखी गयी थी उस बगीचे के तरोह निकल गया.मैं भी खाना खाने के लिए उनके दरवजे पर गया लेकिन वह बरात में नही दिखा. मैने गांव के कुछ लोगो से कहा कि रितिक दिब्यानक है जरा वह दिखे तो घर भेज दीजिएगा.लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कहि आता पता नही चला जिसके बाद गांव के ही एक ब्यक्ति के साथ मैं ढूंढने के लिए निकला पूरे गांव ढूंढने के बाद हमलोग चिमनी के तरफ गये तो देखा कि सड़क पर खून से लतफत होकर रितिक गिरा हुआ है और उसका गला आधा काट दी गयी है.जिसके बाद इसके सूचना मुफस्सिल थाना को दी गयी.पुलिस व एसडीपीओ जितेंद्र पांडे मौके पर पहुँच शहव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.इधर मौत की सूचना पर परीजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

दो वर्ष पहले माता पिता की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता स्व.मुकेश सिंह विदेश में रह कर रोजगार करते थे लेकिन अचानक बीमार पड़ जाने के कारण उन्हें इंडिया भेज दिया गया जहां उनकी मौत हो गयी.वही पुलिस की माने तो 8 वर्ष पूर्व मृतक की माँ की भी हत्या कर दी गयी थी.


मृतक की पालन पोषण करते थे दादा-दादी

मृतक भाई बहनों में सबसे बड़ा था.मृतक के एक बहन अंकिता और एक भाई मिट्ठू उर्फ शाहिल बचे है .माता पिता के मौत के बाद मशुमो का पालन पोषण उसके दादा रामशंकर सिंह करते थे.जो भाजपा के वरिष्ठ नेता है.


दादा के आने के बाद ही कि जायेगी अंतिम संस्कार

वही परीजनो ने बताया कि मृतक के दादा आँख के ऑपेरशन के लिए दिल्ली एम्स गये है जिनका ऑपरेशन सोमवार को हुआ मौत की सूचना पर आज वापस लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जायेगा.

दो घण्टे तक चली खोजबीन

इधर बुधवार को दोपहर मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्घटना स्थल के समीप पानी में दो घण्टे तक गोताखोरों द्वारा शक के आधार पर हथियार का खोजबीन हुआ लेकिन कुछ बरामद नही हुआ.

बोले थानाध्यक्ष
मुफस्सिल थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि हत्या मामले में अज्ञात के खिलाफ आवेदन मिला है.जल्द ही हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.