*अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सङक पर उतरे  ग्राम पंचायतों के मुखिया*

*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
                            👉सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ पुरे जिले में  किया सङक जाम, मुखिया लोगों के आंदोलन से कुछ देर के लिए धम गया सीवान,कहा सरकार सुधार जाए, नहीं तो इस से भी बङा आंदोलन👈
🔸सीवान: बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के परिकल्पना तथा पंचायतो के सशक्तिकरण के लिये संविधान के 73वें संसोधन के 11वीं अनुसूची के तहत पंचायतो के  मुखिया को दिए गए अधिकार को तोड़मडोर कर 2 जून 2017 को मनमाने ढंग से मुखिया के अधिकार को सिमित कर सारी शक्तियां वार्ड विकास समिति के अधीन करने वाले काले अध्यादेश तथा पंचायत में मुखिया तथा वार्ड सदस्यों के बीच फुट डालो तमाशा देखो की प्रपंची नीति के खिलाफ “ग्राम स्वराज” बचाव अभियान के तहत राज्य मुखिया संघ के आह्वान पर गुरूवार को सीवान के सभी प्रखंडो में ग्राम पंचायत के मुखिया लोगों के द्वारा चक्का जमा किया गया. मुखिया लोगों के इस आंदोलन के कारण कुछ देरे के लिए जिले सभी सङको पर गाङियो की  पहिया थम गया.
इस मौके पर सीवान जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष  अजय चौहान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश की तीसरी सरकार माने जाने वाली पंचायत सरकार के हक और अधिकारों को को खत्म कर अपने आप को एक तानाशाह मुख्यमंत्री के रूप में कायम करना चाहते हैं जिसे वे होने नहीं देगें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुखिया संघ ने चरणवद्ध आन्दोलन की शुरुआत कर दी है. जिसकी पहली कड़ी में आज प्रदेश भर में चक्का जाम किया गया जो की काफी सफल रहा. उन्होंने आगे पटना में विधान सभा घेराव करने की बाते कहते हुए कह कि जब तक सीएम अपने फैसले को वापस नहीं लेगें तब तक आन्दोलन जारी रहेगा.
जिला मुख्यालय पर गोपालगंज मोङ के पास मुखिया लोगों ने सङक जाम कर के अपने आक्रोश को प्रकट किया. 
👉हमारे रघुनाथपुर संवाददाता हरेन्द्र सिंह के अनुसार रघुनाथपुर में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष   ममता देवी के नेतृत्व में प्रखंड के सभी मुखिया लोग अपने अधिकार के रक्षा के लिए गुरुवार को सङक पर उतर कर चक्का जाम कर दिया. 

 चक्का जाम आन्दोलन राजपुर मोड़ पर किया गया. जिसके कारण   रघुनाथपुर से सीवान,  दरौली,गुठनी, देवरीया , छपरा जाने वाली सभी गाङियो का चक्का जाम हो गया. 
  बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय ने राजपुर पहुंच मुखिया लोगों को समझने का प्रयास किया , लेकिन वे सफल नहीं हो सकें. 
सङक जाम करने वालों में  आशा देबी, ललित देवी, गोबर्धन बैठा , देवेन्द्र नोनिया, मनोरंजन साह, सहादद देवी, साबित देवी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अजित सिंह, गोपाल सिंह, मिना देवी, बिमलेश कुमार प्रसाद, निशा देवी, रिंकू देवी आदि मुखिया प्रमुख  थें.
👉हमारे हसनपुरा संवाददाता ए. शंकर के अनुसार हसनपुरा में प्रखंड मुखिया संघ के तत्वाधान में अध्यक्ष अनूप मिश्रा के अगुआई में शुक्रवार पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रखंड के सभी 14 पंचायतो के मुखिया व उनके प्रतिनिधियो द्वारा प्रखंड मुख्यालय के सामने स्टेट हाइवे 89 पर चक्का जाम कर राज्य सरकार के दमनकारी अध्यादेश के खिलाफ नारेबाजी की गई.इस मौके पर  संजय यादव, पायल देवी, पूनम देवी, चंदा खातून, शोभा देवी, मंजू देवी, शत्रुघ्न सिंह, राजेश ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल राम उर्फ़ सोहन राम सहित मुखिया प्रतिनिधि मोतीलाल प्रसाद, छोटे एकबाल, राधाकान्त पाठक छोटेलाल साह आदि उपस्थित थे. इस मौके पर संघ के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र भी दिया गया.

👉हमारे आंदर संवाददाता एस कुमार  के अनुसार प्रखंड मुखिया संघ के तत्वाधान में आंदर-तीयर मुख्य मार्ग के रघुनाथपुर मोड़ पर प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुमार यादव के नेतृत्व  में घण्टो तक चक्का जाम किया गया.सभी मुखियाओं ने आंदर प्रखंड कार्यालय पर इक्कठा होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदर बाजार होकर तिन मोहानी पर चक्का जाम किया.इस मौके पर मुखिया मीना देवी,नागेंद्र कुमार,रामनाथ साह,गोरख साह,कृष्णावती देवी,शारदा देवी,इना बैठा,प्रतिभा देवी,बबीता देवी उपस्थित थी.
👍हमारे गुठनी संवाददाता आंनद प्रकाश के अनुसार गुठनी प्रखंड मुखिया संघ द्वारा  गुठनी चौराहे पर प्रखण्ड के सभी मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियो ने गुठनी मैरवा मुख्य पथ को टायर और वाहन  खडा कर पूर्णतः जाम कर दिया. 
इस मौके पर विधि व्यवस्था के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अषुतोष कुमार  थानाध्यक्ष मुहम्मद  अकबर के साथ   दल बल के साथ तैनात दिखे. इस आन्दोलन में   मुखिया मुरारी लाल श्रीवास्तव, हरिवंश रजक, मुखिया प्रतिनिधि उदय राम, अंगद मिश्र, संजय मिश्रा, अवधबिहारी सिंह के साथ कई समर्थक व  जन प्रतिनिधि उपस्थित थें.