• जेपी चौक पर मछुवारों ने शांतिपूर्ण अर्धनग्न किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सीवान. बिहार राज्य मत्स्यजीवी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखण्डमत्स्यजीवी सहयोग समितियों के मंत्रियों व अध्यक्षों ,मछुवारों के द्वारा जिला मत्स्यजीवी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद निषाद के अध्यक्षता में बुधवार को जिला के सभी मत्स्यजीवी सहयोग समिति एवं उसके मछुआ सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण अर्धनग्न प्रदर्शन किया और बिहार मत्स्य विभाग मंत्री प्रेम कुमार का पुतला दहन किया.वही मछुआरों का मांग था कि जल – जीवन – हरियाली योजना के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार ठेकेदार (संवेदक )से नही कराकर प्रखंड स्तर पर गठित मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अधिकृत ब्यक्ति अथवा पट्टीदार से कराई जाय,वर्ष – 2019 में अप्रत्याशित सुरक्षित जमा राशि में की गयी बेतहाशा वृद्धि को अविलंब वापस लिया जाय, जलकारों व तालाबों की बंदोबस्ती सौ रुपये प्रति एकड़ मालगुजारी राशि तय कर स्थानीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति को मान्य करने की मांग की गयी, तालाबों को पूर्णता अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए जब तक अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो जाय तब तक राजस्व राशि उक्त तालाब का नहीं लिया जाय और विगत वर्ष में लिए गया अतिक्रमण तालाबों की राजस्व राशि को को को समिति को वापस किया जाय, सरकारी जलकरो को खुला डाक रद्द कर समिति के साथ बंदोबस्ती की जाय, सरकार निजी तालाबों का निबंधन कर निजी एवं सरकारी तालाबों को निशुल्क बीमा किया जाय और साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2007 के घोषणा द्वारा अमर शहीद जुब्बा साहनी का पटना में मूर्ति सह पार्क स्थापित करने की भी मांग किया. पुतला दहन के दौरान जिला मत्स्यजीवी संघ के सचिव विजय कुमार उर्फ संतोष चौहान, जिला प्रबंधन समिति सदस्य विजय साह साह, केशव साहनी, काशीनाथ प्रसाद, मानिक चंद्र मल्लाह, कमरुद्दीन अंसारी एवं सभी प्रखंड के मंत्री अध्यक्षों के अलावा बैजनाथ सिंह, छोटेलाल महतो,मनोज साह, अशोक साह, योगेंद्र साह, योगेंद्र साह, मनोज कुमार निषाद ,जितेंद्र निषाद, प्रमोद कुमार सिंह के अलावे सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद थे.