सुबह होते ही खेतो में दौड़े किसान,63 प्रतिशत फसल नष्ट

परवेज अख्तर/सीवान. जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बूंदा बूंदी के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा.दिनभर हुई बूंदाबांदी ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कराया. बारिश के बीच चली हवा ने भी सिहरन बढ़ा दिया है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते लोग एक बार फिर ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे.मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार को भी बदली छाई रह सकती है.बुधवार तड़के लोग सोकर उठे तो काली घटाएं छाईं हुईं थीं. कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगीं.बूंदाबांदी के साथ चली हवा ने लोगों को ठंड एक बार फिर से लौटने का अहसास कराया. दिनभर बदली छाई रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिन का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम में आर्द्रता शत-प्रतिशत रही.दिन में पूर्वी दिशा से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलती रहीं. इससे लोग परेशान दिखे. दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव होने से आवागमन में लोगो को काफी परेशानी हुई.मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को भी बदली छाई रह सकती है.सुबह होते ही खेतो में दौड़े किसान,63 प्रतिशत फसल नष्टमंगलवार को पुरे दीन और रात्रि में हुई वर्षा से किसानों को काफी हानि पहुँची हैं. बुधवार को सुबह होते ही किसान अपने अपने खेतों के तरोफ चल पड़े की मेरा फसल कितना बचा और कितना नष्ट हुई है किसानों की माने तो काफी तेज हवाँ होने के कारण गेंहू की 63 प्रतिशत फसल नष्ट हो गयी है. वही आलू की खेतो में भी भर गयी हैं