
दिघवारा।दरियापुर थाना क्षेत्र के पट्टीपुल स्थित माही नदी में सोमवार की दोपहर में मछली मारने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान सुमेरपट्टी गांव निवासी स्व गेना साहनी के बत्तीस वर्षीय पुत्र टुन्नू साहनी के रूप में की गई।घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक माही नदी में मछली मारने के लिए लगाए गए जाल को निकाल रहा था उसी समय नदी के पानी मे डूबने लगा जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।समाचार प्रेषण तक नदी में शव की तलाश जारी थी।




Recent Comments