
बनियापुर (सारण) बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के तत्वावधान में अपने सात सूत्री मांगो के समर्थन में कर रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल को नियोजित शिक्षको ने और तेज कर दिया है।अब आर पर की लड़ाई के मुड़ में दिख रहे है ।
बताते चले कि बुधवार को बनियापुर बीआरसी परिसर में हरतलवके नौवे दिन सैकड़ो की संख्या में उपस्थित नियोजित शिक्षको ने कहा कि सरकार जब तक हमरी मांगो वेतनमान ,राज्यकर्मी का दर्जा सेवाशर्त सहित सात सूत्री मांगो को नही मान लेती तब तक आंदोलन जारी रखेगे। शिक्षको ने सरकार को शिक्षा और शिक्षक विरोधी बताया है।सरकार से एकल शिक्षा निति अपनाने की भी मांग की गयी।शिक्षको ने शांतिपूर्ण आंदोलन करते अपने साथियो को संगठित होकर अनिश्चित काल तक आंदोलन करने का आह्वान किया।जहा विनोद राय, इंद्रजीत महतो, संजय सिंह, राजेश सिंह, उत्तम कुमार, सुनील राय, मनोज कुमार, भोला प्रसाद, माजिद अली सहित सैकड़ो शिक्षक शामिल हुए।




Recent Comments