
रसूलपुर में खुब उड़े रंग गुलाल, फगुआ गीतों से गूंजे गांव
प्रशासन की खख्ती के बावजूद होमडिलवरी सेवा से खुश हुआ मोगेम्बों
———————-
रसूलपुर/एकमा-स्थानीय थाना क्षेत्र में कोरोना काल के बाद पहली बार पूरे उल्लास के साथ होली मनाई गयी।पौ फटने के साथ ही रंग धूल के साथ बच्चों की टोली घरों से निकली तो जैसे जैसे दिन चढ़ने लगा युवकों की टोली ने कमान संभाली और रंग के साथ मिट्टी धूल लगाकर होली खेली।उधर युवतियों ने भी रंग उड़ाई और घर जाकर होली खेली।दोपहर बाद नये नये कपड़ों में सभी लोग अबीर गुलाल लेकर निकले तो देर शाम तक एक दूसरे से गले मिल बधाइयां दी।गायन में रूचि रखने वाले ग्रामीणों का एक दल ने पारम्परिक गायन किया।रसूलपुर चट्टी पर स्थानीय मुखियापति व प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद गायन दल में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ होली गायन की और बधाइयां दीं।उधर प्रशासन की सख्ती के बावजूद शराब माफियाओं ने होमडिलवरी सेवा देकर शराब पान करने वालों को खुश कर दिया।होम डिलीवरी सेवा प्राप्त करने वालों ने कहा मोगेम्बों खुश हुआ।




Recent Comments