वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के युवाओं ने पेश किया देशभक्ति का अद्भुत नमूना

#संजय विजित्वर(हाजीपुर)-वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के युवाओं ने पेश किया देशभक्ति का अद्भुत नमूना। जी हां ,भारत के हर नागरिक में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है ।चाहे महिला पुरुष ,युवा ,बच्चे क्यों न हो ।चाहे शहर की बात हो अथवा गांव की। सभी में एक ही भावना देशभक्ति की दिखाई पड़ती है ।ऐसा ही एक उदाहरण जंदाहा प्रखंड अंतर्गत हाजीपुर जंदाहा मार्ग में उफरौल चौक पर वहां के स्थानीय युवाओं ने प्रस्तुत किया ।स्थानीय युवाओं के मन में ऐसी भावना जगी कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बड़ा सा गेट बनवाया जिसपर इंडिया लिखा था साथ ही गाजे-बाजे के साथ पंचायत में घूम-घूम कर राष्ट्र-भक्ति की भावना दर्शाते हुए देशभक्ति गीतों में तन्मय होकर नाचते -गाते हुए दिखे। कोई भारतवासी इस दृश्य को देखकर आत्म-विभोर हो जाएगा ।