मढ़ौरा । नगर के एक निजी क्लीनिक में बच्चें को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत मामले में मृतक के पति के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिक में कथित चिकित्सक सहित चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित रूपराहीमपुर, मढ़ौरा निवासी सोनू कुमार ठाकुर ने दर्ज प्राथमिक में चिकित्सक मृत्युंजय कुमार, स्टाफ अभिमन्यु कुमार राय, अहिम खान, अविनाश कुमार को आरोपित किया है। प्राथमिक में सोनू कुमार ठाकुर ने कहा है कि वह अपनी पत्नी संजू कुमारी को प्रसव पीड़ा में ओम सेवा सदन में भर्ती कराया था। घटना की संध्या उसकी पत्नी ने नॉर्मल डिलीवरी में एक बच्ची को जन्म दिया।  इस दौरान उसकी पत्नी को कोई परेशानी नहीं थी और वह अच्छी तरह से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान इलाज कर रहे चिकित्सक ने सभी स्टाफ को इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। इंजेक्शन लगते ही उसकी पत्नी की तबीयत बहुत खराब हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद सभी स्टाफ में अपरा तफरी मच गई और चिकित्सक मौके से फरार हो गया। आवेदक ने कहा है कि उसे विश्वास है कि गलत इंजेक्शन लगा देने से उसकी पत्नी संजू कुमारी की मृत्यु हुई है।