
पानापुर (सारण )थाना क्षेत्र के धेनुकी बाजार स्थित संजय बांसफोड़ के झोपड़ीनुमा घर में रविवार की रात दीये की लौ से लगी आग में हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए । बताया जाता है कि संजय बांसफोड़ के घर की महिलाएं रविवार की शाम घर में खाना पका रही थी । इसी बीच दीये की लौ से घर में आग लग गयी । आग की लपटो को देख आस पास के दर्जनों ग्रामीण दौड़े एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । अगलगी की इस घटना में घर में रखे कपड़े ,बर्तन,अनाज सहित जरूरी कागजात जलकर राख हो गए । सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह मौके पर पहुँचे एवं पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।




Recent Comments