
महिला दिवस पर सारण का पदक पक्का
छपरा।मधेपुरा में आयोजित 9 वी बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का टिकट सारण ने क्वार्टरफाइनल में बक्सर को 17-06 गोल के अंतर से पराजित कर लिया । सारण के अलावे पिछले वर्ष के विजेता सीवान एवं पटना तथा नवादा सेमीफाइनल में प्रवेश की है । सेमीफाइनल का टिकट लेने वाले सभी टीमो का पदक पक्का है । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सारण – नवादा तथा सिवान – पटना के बीच सेमीफाइनल फिर फाइनल खेला जाएगा । सारण टीम प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह एवं टीम मैनेजर आकाश कुमार के नेतृत्व में पहली बार सीनियर ग्रुप में पदक प्राप्त करेगी । जिला महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम की राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि कुमारी ने सर्वाधिक 9 गोल क्वार्टर फाइनल मैच में किया । जबकि पल्लवी , रिया, तृप्ति , मुस्कान , अंजली , रीना, पुष्पा सहित अन्य खिलाड़ियो ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने मैच के दौरान घोषणा किया कि बिहार की चयनित खिलाड़ियो का प्रशिक्षण शिविर सिवान में लगेगा जहां से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम अगले सप्ताह बरेली उ प्र जाएगी।




Recent Comments