सिवान: गरीबों के बीच वस्त्र का हुआ वितरण
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड पिपरा (चांद परसा) स्थित रामसुभग कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को क्रिसमस डे के मौके पर समिति के संरक्षक रामनाथ सिंह के नेतृत्व में 150 गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। समिति के सचिव विमलेश कुमार विमल ने बताया कि प्रत्येक साल गरीब असहायों के बीच संस्था के द्वारा वस्त्र का वितरण किया जाता है। इस मौके पर शत्रुघ्न पांडेय, सत्येंद्र पंडित, विश्वनाथ यादव, ठाकुर प्रसाद सिंह, दीनानाथ सिंह, रविरंजन, सत्यानंद सिंह आदि उपस्थित थे।:




Recent Comments