अचानक शिक्षक पुत्र की बिगड़ी तबियत,रेफर

#आशा कार्यकर्तओं ने दिन के दोपहर में दी थी एल्बेंडाजोल की खुराक,उसके बाद बिगड़ी तबियत !

मांझी(सारण): प्रखंड के ग़ैरतपुर मिडिल स्कूल के शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी के पुत्र अर्पित कुमार तिवारी की अचानक तबियत बिगड़ गई है। बच्चे को मांझी पीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में चिंताजनक हालत में बच्चे को छपरा सदर रेफर कर दिया गया है।

श्री तिवारी ने बताया कि सोमवार को साढ़े तीन बजे आशा कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर एल्बेंडाजोल की खुराक दी थी। दवा खाते ही बच्चा बीमार पड़ गया तथा अनियंत्रित हरकत करने लगा।