बलिया मोड़ से शराब के साथ कारोबारी भी गिरफ्तार

मांझी(सारण) : मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी नगर थाना क्षेत्र के तेलपा गांव निवासी सुनील कुमार साह बताया जाता है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था. चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. कारोबारी के पास से 90 लीटर शराब बरामद की गयी है. इस मामले में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाई की जा रही है.