अचानक लगी आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा
🔸अगलगी में बैंक के सीएसपी केंद्र के भी नकदी राशि 1.23 लाख,दो लैपटॉप व अलमीरा में रखे कागजात जले
🔸मामला मिर्जापुर के एक प्राइवेट विद्यालय की है,आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।

मढ़ौरा (सारण) : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में अचानक लगी आग से करीब 10 लाख की संपति जलकर पूर्ण रूप से राख हो गई l घटना गुरुवार की रात्रि की बताई जा रही है l प्राप्त सूचना के अनुसार करीब 3 बजे विद्यालय के कमरे तथा विद्यालय के बगल में स्थित सीएसपी केंद्र से लोगो ने आग की लपट देखी l जबतक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था l आनन फानन में लोगो ने कुछ घंटों में आग पर काबु तो पा लिया परन्तु इस बीच विधायलय के कमरे में रखे 15 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप,1 प्रोजेकटर ,पलंग सोफा आदि जलकर बर्बाद हो गई lवहीं आग की लपट से बगल में स्थित सीएसपी केंद्र में भी नगदी राशि 1.23 लाख,2लैपटॉप,2 प्रिंटर और कागजात समेत अलमीरा के जल जाने की बात बताई जा रही है। आग की लपेट इतनी तेज थी कि बगल में स्थित सीएसपी केंद्र को भी इसने अपने आगोश में ले लिया l जिसके कारण सीएसपी में रखे महत्वपूर्ण दास्तवेज , टीवी पंखा तथा नगदी जलकर राख हो गई l

वहीं विद्यालय संचालकों में से एक सदस्य नितिन भारद्वाज का एक पैर आग बुझाने के क्रम में टूट गया।

विद्यालय के निदेशक नित्यानंद द्विवेदी ने विद्यालय में नुकसान के संबंध में एक सनहा स्थानीय थाना में दर्ज कराकर आवश्यक जांच की गुहार लगायी है।जबकि विद्यालय परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बिजली के कारण शार्ट सर्किट होने के साक्ष्य नहीं दिख रहे है।जिससे आगलगी की घटना का संबंध किसी शरारती तत्व की करतूत भी हो सकता है l




Recent Comments