मांझी- बनवार पथ पर सन्यासी बाजार के समीप बालू लदा ट्रक पलटा⏺️मांझी(सारण) : मांझी- बनवार पथ पर सन्यासी बाजार के समीप बालू लदा ट्रक किनारे पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में फंसे चालक व उप चालक को स्थानीय लोगों ने सकुशल बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोजपा नेता भरत मांझी तथा भाजपा नेता महफूज खान आदि ने बताया कि गुनवत्ता युक्त सड़क का निर्माण नही किये जाने तथा सड़क का रखरखाव ठीक ढंग से नही किये जाने से आये दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं। कई लोगों ने अत्यधिक वर्षा को दुर्घटना का कारण बताया।




Recent Comments