चेरी-बेरी मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न

#धर्मेन्द्र कुमार (सारण):

प्रखंड के उसरी में लगने वाला चेरी-बेरी मेला शुक्रवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।यह मेला गांगोदेई के नाम से भी प्रसिद्ध है।यहाँ प्रखण्ड के नारायणपुर गाँव के सभी पुरुष,स्त्री और बच्चे सहित सभी लोग आते है।और बट वृक्ष के नीचे बने समाधि स्थल पर दूध से बने खीर का अर्ध्य देकर पूजा अर्चना करते है।तथा पीले धागे और मिठाई चढ़ा कर श्रद्धालुओ ने पूजा अर्चना किया।मेले में जुटे श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ गस्त किया।