वृद्ध कदिरन की मौत पर मामलें की जानकारी लेने पहुंचे छपरा विधायक
छपरा : वृद्धा पेंशन से वंचित वार्ड 30 की कदिरन की मौत पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मृत कदिरन के घर पहुंचकर पूरे मामलें की जानकारी ली। इस दौरान सदर बीडीओ ने विस्तार से समस्या की जानकारी लेने के बाद बताया कि मामला कुछ तकनीकी कारणों से वृद्धा पेंशन में रूकावट का मामला मालूम पड़ता है। उन्होने बताया कि जब केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है और यह समाज के अंतिम पंक्ति में भी खड़े व्यक्ति तक पहुंच भी रहा है,इसके लिए मै प्रतिबद्ध हूं और अविलंब ही वृद्धा पेंशन के लंबित मामलों को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास करूंगा। इस दौरान भाजपा नेता जयप्रकाश वर्मा, जीतु सिंह समेत स्थानीय निवासी उपस्थित थें।