
मढौरा (सारण)।मढौरा प्रखंड के मझवलिया स्थित काली माता मंदिर स्थान पर आयोजित अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा 551 महिलाओ व कन्याओ के साथ हाथ मे कलश लिये मंदिर परिसर से गंडकी नदी की तरफ निकली। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य त्रिलोकीनाथ मिश्रा, विधानन्द मिश्रा, व ओमप्रकाश मिश्रा ने मुख्य यजमान गोपाल भगत एव उनकी पत्नी सुनैना देवी सहित सभी श्रद्धालुओ की जल भरी कराई।ततपश्चात कलश यात्रा जय श्रीराम के जयकारे व डीजे के साथ सिसवां मठिया होते तुलसी मोड़ के रास्ते वापस पूजा पंडाल पहुँची, जहां नवग्रह, सर्वदेव पूजा आदि के साथ ही हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे नाम की जाप शुरू हुई, , इसमें मुख्य रूप से सभी स्थानीय लोगो के अलावा मुखिया अरविन्द कुमार सिंह, संजय सिंह,शैलेश साह, राजा, प्रेम, चंदन, मुन्ना, अजय महतो,छोटेलाल,राजेश्वर शर्मा आदि के सहयोग से प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होता है।




Recent Comments