तरैया के 110 वर्षीया लखपति कुँवर को अब फिर से पेंशन मिलनी शुरू हुयीं

तरैया(सारण)।29.01.2020

चार वर्षो से पेंशन के लिए भटक रही तरैया की 110 वर्षीय लखपति कुँवर का पेंशन स्वीकृत कर लिया गया है।बुधवार को सहायक निदेश सामाजिक सुरक्षा बल राकेश कुमार तरैया वृद्धा के घर पहुँचे और मिलकर जानकारी दिया।उन्होंने बताया कि नाम मे त्रुटि होने के कारण पेंशन नहीं मिल रहा था।जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के सहयोग से समस्या का निराकरण कर लिया गया है।इनके खाते में पेंशन की राशि भी डाल दी गईं है।जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुझे चार दिन पूर्व जानकारी हुई कि तरैया के 110 वर्षीय लखपति कुँवर को पेंशन नहीं मिल रही है।तो मैंने इस समस्या पर सारण डीएम से बात किया और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निष्पादन कर लिया।वृद्ध के परिजन जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह व रणविजय सिंह को इस कार्य के लिए बधाई दिया है।महिला की शादी 1899 में हुई थी।तथा 1957 में वह विधवा हुई थी।1972 से उसे पेंशन मिल रहा था।2016 से नाम मे त्रुटि के कारण पेंशन नही मिल रहा था।