नगर परिषद क्षेत्र में तरवारा मोड़ से लेकर गोपालगंज मोड़, बबुनिया मोड़ से सिसवन ढाला तक, मुख्य मार्ग पर बनी मानव श्रृंखला में लोगों में खूब जोश दिखा. बच्चों में इस आयोजन को लेकर नया उत्साह था छोटे-छोटे बच्चे भी अपने भाई बहनों के साथ लाइन में लगने के लिए मचल रहे थे लेकिन वहां उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल नहीं होने दे रहे थे. बच्चों के लिए ठंड कोई मायने नहीं रख रही थी. उनके लिए तो लाइन में लगकर फोटो खिंचवाने का जुनून सवार था. इस श्रृंखला में शहर के बच्चों के अलावा गणमान्य लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ जल जीवन हरियाली को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किये.