सोनपुर। नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के वार्ड 1 में स्थित राधा कृष्ण के मंदिर में कृष्ण भगवान की चांदी की बांसुरी चुराकर चोर फरार हो गया था। इस संबंध में मंदिर में रोशन महतो हसनपुर निवासी ने नयागांव थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई थी. जहां पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए चोरी की गई चांदी की मुकुट को बरामद करते हुए मौके पर चोर एवं बांसुरी खरीदने वाले ज्वेलर्स दुकनदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने शनिवार के देर शाम बताया कि दिनांक 16/07/26 के रात्रि में ग्राम हसनपुर गांव में स्थित भगवान श्री राधा कृष्ण की मंदिर में भगवान कृष्ण के मूर्ति से चांदी की बांसुरी 15 इंच के चोरी हो गई थी.आवेदन के आधार पर नायगांव पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया.जहां चोरी की गई चांदी की बासुरी को बरामद करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैँ। गिरफ्तार चोर हसनपुर गांव के राज कुमार महतो के पुत्र सूरज कुमार जबकि ज्वेलर्स दुकानदार शशि कुमार मकरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।