
मांझी(सारण)। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोड़र मुबारकपुर के समीप वसंत-पंचमी व सरस्वती पूजा समारोह को लेकर ग्रामीण सहयोग समिति के तत्वावधान में चौबीस घण्टे का अखण्ड अष्टयाम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू अष्टयाम में क्षेत्र के कई नामी-गिरामी कलाकार भाग ले रहे हैं। अष्टयाम के आयोजन में अवध यादव, राजू यादव, विश्वनाथ यादव, सुमन यादव, पिन्टू यादव, सोनू यादव सहित अन्य लोगों के सहयोग से किया गया है।




Recent Comments