मांझी(सारण)। मांझी के ताजपुर निवासी बिकेश सिंह के नन्हें बेटों ने प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए जब गुल्लक फोड़ कर उसमें रखे एक हजार रुपए देने को तैयार हुए तो सभी चकित रह गए। बालक शुभम एवं सूरज की सेवा भावना व जुनून को देखते हुए परिवार की ओर से एक हजार का चेक दिया गया। पीएम केयर फंड के लिए जन सहयोग से राशि संग्रह करने निकले भाजपा नेता हेम नारायण सिंह सहित कई लोगों ने बच्चों के हौसले की सराहना की। श्री सिंह ने बताया कि लॉक डाउन से अभी तक बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया है। चेकों की संख्या एक सौ पूरा होते हीं पीएम फंड में डाल दिया जाएगा। इस दौरान डुमरी निवासी भाजपा नेता शिवाजी सिह ने चेक के माध्यम से सहयोग किया। मौके पर मनोज प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।