*पासपोर्ट इंक्वायरी के बारे में पूछने को लेकर हुए विवाद में मारपीट,चार लोगों पर केस दर्ज*
तरैया(सारण) : 15.10.2018 ।
थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गाँव मे पासपोर्ट इंक्वायरी के बारे में पूछताछ को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस मे भीड़ गये।दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गया।जिसको लेकर शाहबाज आलम ने गाँव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू के दो शिक्षक सहित चार लोगों पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे उक्त विद्यालय के शिक्षक मो.एकबाल एवं मो.रेयाज,टूना मिया एवं असामुदीन को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित का आरोप है कि उक्त विद्यालय में हमारे परिवार के बच्चें पढ़ते है जब विद्यालय में जाँच टीम आयी थी।तब हमारे बच्चे स्कूल की शिकायत उनसे किये थे जिसको लेकर विद्यालय के दोनों शिक्षकों द्वारा मारपीट किया गया।ईधर विद्यालय के प्रभारी शिक्षक मो.रेयाज और मो.एकबाल ने बताया कि आवेदक के साथ हमलोगों की पुरानी रंजिश है।जिसको लेकर राजनीतिक कारण से झूठा केस किया गया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि कांड की जाँच की जा रही है।