बेतिया – नौतन:– शिक्षा के साथ साथ कला भी महत्वपूर्ण

कला माध्यम से भी मुकाम हासिल कर सकते है बच्चे
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नौतन मे सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत सुचिता रानी मे शिक्षा के साथ साथ कला का हुनर कुट कुट कर भरा हुआ है कला के हुनर से वे कई बार राज्य स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है और वह अब अपनी कला को बच्चो के बीच शेयर करना अत्यंत ही लाभकारी समझती है क्योंकि कला छुपाने से नही बल्कि बांटने मे ज्यादा विश्वास रखती है सरस्वती पुजा के अवसर पर मुर्ति बनाने की सोच मन मे ठान ली और अपनी कला के माध्यम से विधा कि देवी सरस्वती माता की मूर्ति विधालय मे अपने हाथो बनाने लगी। ताकि बच्चो को भी शिक्षा के साथ साथ कला सिखाने का मौका मिलेगा।
उनकी सोच बहुत से बच्चे पढने मे कमजोर होते है जिन्हे कला के माध्यम से जीविकोपार्जन व उच्चे मुकाम हासिल करने का मौका मिलेगा । और बच्चो का चौमुखी विकास भी होगा।उन्होंने यह भी बताया कि सन 2011 मे कला के कारण पटना तारा मंडल मे 38 जिलो मे टाॅप आयी। जिसमे शिक्षा मंत्री व बिहार के मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने मैडल देकर सम्मानित किया था उन्होंन यह भी कहा कि उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ साथ बच्चो को कला का भी ज्ञान हासिल हो।जिसे पाकर बच्चे भी वह मुकाम हासिल करे। और खुब नाम कमाये ।




Recent Comments