Θ बेतिया – हमें भारतीय सेना पर गर्व है:अभिषेक

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में हुए आतंकवादी कैंपो पर हमले को लेकर हरवाटिका शिव मंदिर में ढोल,झाल और गुलाल लगाकर,व पाठकां फोड़कर खुशी का इजहार किया।
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए हमें अपने भारतीय सेना पर गर्व है। भारत के वीर जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान सरकार के द्वारा पा ले जा रहे हैं आतंकवादियों की कैंप पर हमला करके उनके ठिकानों को तहस-नहस कर दिया गया इसके लिए वायुसेना को ढेर सारी शुभकामनाएं।

यह हमला पाकिस्तान को सात पुस्ते याद रखेगा। विगत 14 फरवरी को आतंकवादियों के द्वारा जिस तरह से कायराना हरकत हमारे वीर सिपाहियों के साथ किया गया था, आज उसी का परिणाम है कि पाकिस्तान में घुसकर हमारे जवानों ने बदला लेने का काम किया शहीद हुए 45 जवानों के प्रति आज वायु सेना ने सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। यह बदलते भारत की तस्वीर है क्योंकि अब जो हमारे साथ जैसा बर्ताव करेगा उसी के भाषा में भारत जवाब देने का भी काम करेगा।इस हमला में आतंकवादियों के 300 मारे जाने की खबर है। आज भारत के 136 करोड़ की आबादी हमारे सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मौके पर दीपक कुमार गुप्ता,संतोष कुमार ,नीरज पंडित,मुकेश कुमार,विवेक कुमार,लड्डू कुमार,रजनीश ,पृथक कुमार,मोहित सिंह,रत्नेश कुमार अलोक कुमार,संदीप कुमार,आदि दर्जनों कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी का इजहार किया।