WJA(I) के राष्ट्रीय परिषद की हुयीं घोषणा, एन.के. सिंह को मुख्य संरक्षक,आनन्द कौशल को अध्यक्ष तो अमित रंजन का महासचिव के पद पर हुआ मनोनयन
ロ दैनिक खोज ख़बर वेब पोर्टल के मनोकामना सिंह को संयुक्त सचिव किया गया मनोनीत

छपरा, 22 फरवरी।स्थानीय रामकृष्ण मिशन आश्रम में देश भर से आए पोर्टल संचालकों की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें वेब मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया WJA (I) के राष्ट्रीय परिषद् का गठन किया गया। राष्ट्रीय परिषद गठन की घोषणा के पूर्व कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ संयुक्तरूप से रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानन्द जी महाराज, सारण प्रमंडल के आयुक्त लोकेश कुमार सिंह (भा. प्र. से.) जेपी यूनिवर्सटी के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, एमएलसी प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, नव गठित वेब पत्रकारों के संगठन WJA (I) के संरक्षक, देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार व former genral secretary brodcast editer asociation के एन.के.सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल, महासचिव अमित रंजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।साथ ही गणमान्य अतिथियों का मेमेंटों व शाल भेंट कर स्वागत व समम्मान किया गया।

इस नवनिर्मित संगठन की स्थापना देश में वेब पत्रकारिता के हितों की सुरक्षा, न्यूज़ पोर्टल्स के नियमन बनाने के लिए संघर्ष, पीसीआई के प्रावधानों के तहत् वेब पत्रकारिता द्वारा उच्च आदर्शों के अनुपालन और डिजिटल तथा पेपरलेश इंडिया बनाने की सरकार की मुहिम में सहभागी बनना है।देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, राजनैतिक सामाजिक विश्लेषक, पूर्व महासचिव ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन एन. के. सिंह ने रामकृष्ण मिशन आश्रम में युवा पत्रकार प्रतिबिम्ब अभिनव की स्मृति में न्यूज़ फैक्ट द्वारा एनयूजेआई के सहयोग से आयोजित प्रादेशिक मीडिया वर्कशॉप में संगठन और इसकी राष्ट्रीय परिषद् की विधिवत घोषणा की।राष्ट्रीय परिषद् में बृहद संरक्षक मंडल के अलावा 45 सदस्यीय कार्यकारियों जिसमें 21 पदाधिकारी और 24 कार्यसमिति सदस्य सर्व सम्मति से मनोनित किए गये।

वरिष्ठ पत्रकार एन.के.सिंह मुख्य संरक्षक तो संरक्षक समाजसेवी रजनीकांत पाठक, श्रीकांत यादव व अन्य मनोनित किए गए।अध्यक्ष आनन्द कौशल तो उपाध्यक्ष- रजनीश कांत (महाराष्ट्र), माधो सिंह (छत्तीसगढ़), ऋषि भारद्वाज (यूपी),अमिताभ ओझा ( बिहार), हर्षवर्द्धन द्विवेदी (दिल्ली) बनाए गये। महासचिव अमित रंजन, सचिव नीतेश रंजन (झारखंड), निखिल केडी वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, सुरभित दत्त सिन्हा और मुरली श्रीवास्तव तो संयुक्त सचिव डॉ. राकेश अस्थाना, रमेश पांडेय, मधूप मणि पीकू, गणपत आर्यन, मनोकामना सिंह, भूपेन्द्र दुबे
और अभिषेक कु. श्रीवास्तव बनाए गये। कार्यालय सचिव मंजेश कुमार और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क़ बने।24 कार्यकारिणी सदस्यों में सात पद रिक्त रखते हुए मनोज उपाध्याय, आदित्य झा,चंदन कुमार, हरेन्द्र कुमार, राम बालक राय, कबीर अहमद, अनिल कु. पांडेय, संजय पांडेय, रंजन श्रीवास्तव, संजय कु. ओझा, अब्दुल कादिर, गौतम गिरियग, अंजनी पांडेय, चंदन कुमार बंटी, अभिषेक सिंह, बाल कृष्ण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

राष्ट्रीय परिषद् के अध्यक्ष आनन्द कौशल ने बताया कि जेपी के संपूर्ण क्रांति की धरती सारण से वेब मीडिया के हितों के रक्षार्थ इस एसोसिएशन का आगाज़ किया जा रहा है। जिसकी स्थापना का उद्देश्य देश में बेव पत्रकारिता के हितों की सुरक्षा, न्यूज़ पोर्टल्स के नियमन बनाने के लिए संघर्ष, पीसीआई के प्रावधानों के तहत् वेब पत्रकारिता द्वारा उच्च आदर्शों के अनुपालन और डिजिटल तथा पेपरलेश इंडिया बनाने की सरकार की मुहीम में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर को ऐतिहासिक छपरा के एकता भवन में न्यूज़ फैक्ट के प्रथम वर्षगाँठ पर आयोजित राष्ट्रीय विमर्श में ऐसे संगठन की आवश्यकता महसूस की गयी थी और संगठन के निर्माण की घोषणा की गयी थी। न्यूज़ फैक्ट के अमित रंजन ने मात्र डेढ़ माह में तमाम साथियों के साथ अथक परिश्रम कर इसे साकार किया जिसके लिए श्री रंजन के साथ साथ सभी साथी बधाई के पात्र हैं.महासचिव अमित रंजन ने कहा कि देश भर में सदस्यता अभियान चला कर शीघ्र ही विभिन्न प्रदेशों में प्रांतीय इकाईयों और विभिन्न जिलों में जिला शाखाओं का गठन किया जाएगा। दूसरी ओर वेब मीडिया के हितों की रक्षा के लिए देश व्यापी आंदोलन की शुरुआत आज से ही शुरु की जा रही है।संयुक्त सचिव मनोकामना सिंह नें संगठन की गठन में वेब पत्रकारों की सहभागिता को सराहनीय व समय की मांग बताया।आज के परिवेश में चुनौतियों क़ा सामना करने के लिए संगठित होना जरूरी था।साथियों से कदम में कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने में सभी को सहयोग का अपील किया। वहीं सारण की धरती से आगाज इस संगठन के लिए अपनी संपूर्ण ऊर्जा को समर्पित करने का संकल्प व्यक्त किया।




Recent Comments