Θ बेतिया – नरकटियागंज :– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जीते हुए छात्र प्रतिनिधियों ने 26 जून पटना में हो रहे निर्वाचित छात्र संघ सम्मेलन को लेकर पोस्टर जारी किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा टी०पी० वर्मा महाविधायलय परिसर में जीते हुए छात्र प्रतिनिधियों ने 26 जून पटना में हो रहे निर्वाचित छात्र संघ सम्मेलन को लेकर पोस्टर जारी किया गया है ।जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि निर्वाचित पदाधिकारीयों का सम्मानित छात्रसंघ सम्मेलन 26 जून को भारतीय नृत्य कला मंदिर पटना में हो रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर जी एवं अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय आशीष चौहान जी व अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री माननीय के एन रघुनंदन जी और कई मुख्य रूप से गणमान्य अतिथि उपस्थित हो रहे हैं । निर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारी में काफी उत्साह का माहौल है । जीते हुए छात्र संघ के पदाधिकारी अपने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व्यवस्थाओं में कार्य कर रहे हैं और आम छात्रों की समस्याओं को भी रखेंगें। विद्यार्थी परिषद दिन रात काम कर रही है अपने कार्य पद्धति के अनुसार पूरे भारतवर्ष में जाने जाती है बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सभ्यता को ध्यान में रखकर शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है। कॉलेज अध्यक्ष शशि सिंह एवम उपाध्यक्ष विक्की दुबे ने कहा है कि एबीवीपी वर्षं भर सक्रिय रूप से काम करने वाले एकमात्र छात्र संगठन है शिक्षा क्षेत्र में करने वाला देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है । छात्र संघ कोषाध्यक्ष सौरव दुबे एवम संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार ने कहा कि एबीवीपी छात्र हित के साथ-साथ राष्ट्रहित समाज हित के कार्यों में भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने का काम करती है एबीवीपी कॉलेज परिसर से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक आदर्श विद्यार्थी का भविष्य बन सके ऐसा कार्य कर रही है और शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर विवेक कुमार, अटल भारती, विवेक कुमार,प्रशांत कुमार, शुभम कुमार,आशीष कुमार समेत अन्य थे।