मेले को अलग पहचान बनाने को लेकर बैठक
✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : मौनिया बाबा मेले में प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेमनारायण साह से राज्य खेल मंत्री कृष्ण कुमार को बुलाने की मांग की है। इस बार मेले को अलग पहचान बनाने को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। नगर पंचायत, पीएचडी, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित अनेक विभागों को दिशा निर्देश दिया गया है। सबको अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इस बार एसडीओ ने अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि किसी भी हाल में 25 अगस्त तक सारे कार्य हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें कोई कोताही बरती गई तो उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments