मढ़ौरा में आपसी विवाद में धारदार हथियार से मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन जख्मी ,तीन पटना रेफर

मढ़ौरा (सारण) :स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01के ताकिना में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.घटना में एक महिला सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए सभी जख्मी को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया.आधा दर्जन जख्मी में रामशंकर प्रसाद राय ,उमाशंकर प्रसाद राय, राम जी उर्फ, प्रभु राय ,बसंती देवी शामिल है। जिसमें प्राथमिक उपचार के बाद प्रभु जी राय,बसंती देवी और राम जी प्रसाद को पटना रेफर कर दिया गया.मिली जानकारी के अनुसार जख्मी पक्ष के घर का एक युवक गेहू को पिसवां कर घर लौट रहा था. उस युवक को दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज देने लगे। जानकारी मिलने परजब उसके घर वाले पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मिलकर हमला कर दिया.जख्मी रामशंकर राय ने बताया की हमला करने वालो में पड़ोसी रामायण राय, सुनील राय, वीरेंद्र राय , प्रिंस राय सहित अन्य भी हमला कर जख्मी करने वालो में शामिल थे. मामले की जांच में पुलिस जुट गई थी.
मढ़ौरा में आपसी विवाद में धारदार हथियार से मारपीट में महिला समेत आधा दर्जन जख्मी ,तीन पटना रेफर




Recent Comments