माँझी। बुधवार की देर संध्या मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित नरपलिया तथा कबीर पार के बीच खड़ी एक बाइक चोरों ने चुरा ली। घोरहट मठिया निवासी बाइक चालक धर्मेन्द्र कुमार मधुकर ने माँझी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि पीड़ित धर्मेंद्र कुमार मधुकर अपने एक सहयोगी जो दूसरे बाइक पर सवार थे के साथ एकमा से आ रहे थे तभी उन्होंने लुकिंग ग्लास में देखा कि उनके सहयोगी बाइक लिए गड्ढे में गिर गए उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर अपने सहयोगी को उठाने चले गए। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी जो कुछ दूरी पर खड़ी की गई थी। श्री मधुकर ने थाने में इसकी शिकायत की है।पुलिस मामले की मामले की छानबीन कर रही है।