Θ बेतिया – चनपटिया:– *नगर में विशाल सिंह का श्रधांजलि सहित कैंडल मार्च का आयोजन*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
चनपटिया : छावनी में विशाल सिंह के साथ हुए हाल ही में घटने पर शनिवार को शाम 7 बजे विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के कार्यकर्ताओ के द्वारा सुर्ती हट्टा चौक स्थित भंडारी बाबा के मठिया में विशाल सिंह को दीपक जला कर श्रधांजलि अर्पण किया गया जिसमे विशाल सिंह के विधर्मीयो द्वारा निर्मम हत्या के आरोपीयो का विरोध किया गया और अगाह किया गया कि अगर जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर विहिप बजरंग दल के प्रखन्ड संरक्षक राकेश चौबे, वैभव निशांत, कृष्णा जायसवाल, अमित कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, मनीष जायसवाल, अमन रॉय गुप्ता, आयुष कुमार, हिमांषु कुमार, सन्नी कुमार, सुनील तिवारी, सोनू कुमार, चंदन वर्णवाल, पिन्टू कुमार, रवि कुमार, राज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता ने नगर के आर्य समाज मन्दिर से होते हुए बड़ा बस स्टैंड तक कैंडल मार्च भी निकाले।

बजरंग दल के नगर संयोजक अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को शाम 7 बजे से नगर कार्यालय में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन होता है जिसमे सभी हिन्दू भाई सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में विद्ववानों के द्वारा हनुमान जी के जीवनी का वर्णन किया जाता है अंत मे आरती कर कार्यक्रम को विश्राम दिया जाता है॥