Θ बेतिया – चौतरवा युवा लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भीमराव अम्बेडकर कि जयन्ती मनाई

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
चौतरवा युवा लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को बरिअरवा गांव मे भीमराव अम्बेडकर कि जयन्ती मनाई सबसे पहले दो मिनट का मौन धारण कर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर कि याद कि
मोके पर युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने कहा कि भारत को संविधान देने वाले महान नेता डा. भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश मे हुआ था.वही युवा जिला उपाध्यक्ष रामानन्द साह ने कहा की सन 1956 में भारत में एक महान् चमत्कार देखने को मिला. दलित और पीड़ित जनता के हृदय सम्राट डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को अशोक विजयादशमी के दिन नागपुर में अपने पाँच लाख साथियों के साथ बौद्धधर्म की दीक्षा ली. यह दिन भारत के इतिहास में ही नहीं, बौद्ध-संसार के इतिहास में भी स्वर्णाक्षरों में लिखा गया. बाबा साहब की अभिलाषा पूरी करने की जिम्मेदारी आज समस्त भारत की है।

पर युवा लोजपा कार्यक्रताओ ने साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के 127वीं जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर जीवन से सीख ली है.मोके पर युवा लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं मे घुरइ कुशवाहा,रोशन उपाध्याय, हरेश मिश्रा ,हरि माली, रामजी यादव, उमेश माली , अवधेश यादव आदि रहे॥




Recent Comments