बेतिया – बगहा:– नया राशनकार्ड बनवाने के लिए 6 हजार आवेदन, महज 50 का ही हुआ स्वीकृत

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार :–
बगहा। जानकारी के अभाव में आरटीपीएस काउंटर पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। नया राशनकार्ड बनाने के लिए प्रतिदिन आवेदन भर कर जमा किये जा रहे हैं। लेकिन जाँच करने के आधार पर अधिकांश आवेदन अस्वीकृत हो जाते हैं। आकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।की बगहा एक प्रखंड में अबतक करीब 6 हजार लोगों ने नया राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। लेकिन 50 स्वीकृत किए गए हैं। बावजूद बगहा आर टी पी एस काउन्टर पर भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसे देखते हुए विभाग द्वारा पंचायतवार तथा वार्ड के अनुसार आवेदन जमा करने के लिए तिथि निर्धारित की है। जिनका नाम राशन कार्ड की सूची मे दर्ज है वे लोग भी आवेदन करने के होड़ में लगे रहे है। ऐसे लोग अगर अपना नाम अलग कराने के बाद नया आवेदन जमा कराते तो यह नौबत नही आती। शुक्रवार को भी बगहा एक के आर टी पी एस काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ी रही ।
नये रोस्टर से जमा होगा आवेदन जिसका बिबरण इस प्रकार है
सोमवार : इंगलिशिया, कोल्हुआ चौतरवा, चखनी रजवटिया, चंदरपुर रतवल
मंगलवार : चंद्राहा रूपवलिया, टेसरहिया बथवरिया, नड्डा, पतिलार
बुधवार : परसा बनचहरी, बडगांव, बसवरिया, बांसगांव मंझरिया
गुरुवार : बीबी बनकटवा, भैरोगंज, भैसही पाडरखाप, मझौवा,
शुक्रवार : मेहुडा, महीपुर भथौडा, रायबारी महुअवा, लगुनाहा चौतरवा,
शनिवार :- सलहा बरिअरवा, ¨सगाडी पिपरिया, सिसवा बसंतपुर, हरदी नदवा
बगहा नगर क्षेत्र :-
वार्ड 15 से 18 तक सोमवार
वार्ड 19 से 22 तक मंगलवार
वार्ड 23 से 26 तक बुधवार
वार्ड 27 से 30 तक गुरुवार
वार्ड 31 से 33 तक शुक्रवार
वार्ड 34 से 35 तक शनिवार
बयान :
जिनका नाम पहले से ही सूची में दर्ज है वे लोग भीनया रासन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश आवेदन छंट जा रहे हैं। भीड़ कम नहीं हो रही। इसके लिए नया रोस्टर जारी किया गया है।




Recent Comments