मढ़ौरा में बंद पड़ी चीनी मिल चालू कराने की संभावना पर मंथन जारी
#जदयू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया था पहल

मढ़ौरा (सारण):
मढौरा में बंद पड़ी चीनी मिल चालू कराने की संभावना को तलाश करने बिहार सरकार के गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम मढ़ौरा पहुंचे I मढ़ौरा में एक बैठक कर उपस्थित लोगों के चीनी मिल की वर्त्तमान स्थिति की जानकारी ली और कहा कि वे इस बंद चीनी मिल को चालू करवाने की दिशा में सकरात्मक प्रयास करेगे I मंत्री ने कहा की चीनी मिल को लेकर जदयू के स्थानीय वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य के द्वारा कई अवसरों पर बंद चीनी मिल को लेकर ध्यान दिलाया जाता रहा है I इस आग्रह को लेकर वे खुद भी मढ़ौरा की बंद चीनी मिल को फिर से चालू करवाने की दिशा में उत्सुक हु I गन्ना मंत्री के बैठक में जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप, मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय भी शामिल थे I इस दौरान मंत्री ने बिहार सरकार की योजन को सामने रखते हुए कहा कि बिहार के मुखिया नितीश कुमार किसान और किसानों के हित के लिए लगातार सक्रिय है I गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में भी किसानों को सुविधा दी जा रही है जिसके कारण आज गन्ना का उत्पादन में तेजी से इजाफा हो रहा है I गन्ना उत्पादन में बढ़ोतरी का ही नतीजा है की पहले जहा चीनी मिलों का फरवरी मार्च में ही सीजन ऑफ हो जाया करता था I आज मिले अप्रैल मई तक लगातार उत्पादन कर रही है I
चीनी मिल के बंद होने के लिए 1990 से 2000 के बीच की सरकार है दोषी-
गन्ना मंत्री ने ने कहा कि बिहार में चीनी मिल के बंद होने के लिए वर्ष 1990 -2000 के बीच की सरकार दोषी है I आज हमलोगों से बंद चीनी मिल को लेकर सवाल पुछा जाता है जबकि इस तरह की स्थिति के लिए जो दोषी है उनपर आरोप नहीं लगाया जाता I वर्तमान सरकार का ही प्रयास है की बिहार में ग्यारह चीनी मिल चल रही है I भारत सरकार की लौरिया और सुगौली चीनी मिल बंद पड़ी थी I मुख्यमंत्री नितीश कुमार का योगदान है की राज्यहित और किसान हित में एचपीसीएल से चालू कराया गया I जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ने गन्ना मंत्री से मांग रखी की 1904 में स्थापित बिहार के इस पहले चीनी मिल को पुन चालू कराया जाये I वही सामाजिक कार्यकर्ता नवी अहमद ने किसान हित में बंद मिल को फिर से चलने का पहल करने का मंत्री से आग्रह किया I बैठक मे अहमद, केश्वर नट, प्रमोद तिवारीउर्फ लंकेश बाबा, विश्वजीत महतों,सिपाही राय,पप्पू सिंह,जितेन्द्र सिंह,पप्पू राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे I
साभार- संजीव कुमार दैनिक भास्कर