वैशाली:सात निश्चय को लेकर मुखिया और वार्ड सदस्य आमने-सामने,घंटो जमकर हुई रोड़ेबाजी फिर फायरिंग
#जनप्रतिनिधि और पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत
# प्रेम कुमार बिदुपुर (हाजीपुर)

बिदुपुर
प्रखंड के बिदुपुर पंचायत के दिलावरपुर पूरबी ग्राम में एकाएक गोलीबारी की आवाज होते ही अफरातफरी मच गई लोग उग्र हो गए और जिस किसी ने भी जहाँ गोली की आवाज सुना वही से रोड़ेबाजी शुरू कर दी ।मुखिया समर्थक और वार्ड सदस्य समर्थक के बीच घंटो रोड़ेबाजी चली । बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवम पुलिस के सहयोग से मामला शांत हुआ । मिली जानकारी के अनुसार पूर्ब से निर्धारित प्रखंड के बिदुपुर पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित वार्ड सभा की बैठक में वार्ड सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नही पंचायत सचिव द्वारा उपस्थित वार्ड सदस्यों से सादा रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने पर सदस्यों और पंचायत सचिव और मुखिया समर्थको के बीच तू-तू मैं- मैं हुई और चुपके से मुखिया के परिजन द्वारा उक्त रजिस्टर को गायब कर दिया गया। इतने में ही उपस्थित वार्ड सदस्य बौखला गए और रजिस्टर वापिस करने की मांग पर अड़े रहे। रजिस्टर वापिस नही होने पर अंत मे पंचायत सचिव को उपस्थित ग्रामीण एवम वार्ड सदस्यों ने बंधक बना लिया। मामले को ले बीडीओ को भी सूचना दी गयी ,लेकिन प्रखंड से एक भी कर्मी नही आये। घंटो बंधक बनाने के बाबजूद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पहुँचे।

पुलिस के पहुँचते ही मुखिया पक्ष एवम वार्ड सदस्य पक्ष दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी। जिसमे कई पुलिसकर्मी एवम ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गए और पुलिस भाग खड़े हुए मामले को ले दोनों पक्ष काफी उग्र हो गए और जमकर घंटो रोड़ेबाजी एवम गोलीबारी हुई। बाद में स्थानीय जन प्रतिनिधि और पुलिस की पहल पर मामला शांत हुआ और सदर इंस्पेक्टर चितरंजन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पूरा बिदुपुर बाजार एवम दिलावरपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। तब जाकर पंचायत सचिव अरुण कुमार राठौर को बंधक से मुक्त कराया। मामले को ले सचिव श्री राठौर द्वारा 25 लोगो के बिरुद्ध सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

#क्या कहते है थानाध्यक्ष –
कुछ शरारती तत्वों के द्वारा जातीय रंग देने का प्रयास किया जबकि यह मुददा सात निश्चय योजना को लेकर है। सात निश्चय योजना को लेकर मुखिया पक्ष और वार्ड सदस्यों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुए पंचायत सचिव के द्वारा 25 लोगो के बिरुद्ध सरकारी काम मे बाधा डालने का लिखित आरोप लगाया गया है स्थिति सामान्य है। पुलिस लगातार गस्त कर रही है। –
रीतेश कुमार मंडल ,थानाध्यक्ष बिदुपुर




Recent Comments