मांझी। थाना क्षेत्र के मटियार गांव के एक युवक की फरीदाबाद में ड्यूटी से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार व गांव में कोहराम मच गया। बाहर हीं अंतिम संस्कार के बाद परिजन जब गांव लौटे तो माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया। शिवनाथ सिंह अपने पोते के गम को बर्दाश्त नही कर पा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मटियार गांव निवासी विजय सिंह का 21 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार की शाम फरीदाबाद में डयूटी कर अपने क्वाटर लौट रहा था। तभी एक ट्रक के चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते हीं मुखिया सुशीला देवी व जयप्रकाश महतो ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। जयप्रकाश महतो ने बताया कि मृतक के पिता विजय सिंह दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे ऑटो गाड़ी चलाते हैं। प्रिंस उनका एक हीं पुत्र था। दो छोटी बेटियां हैं। परिवार की स्थिति ज्यादा अच्छी नही है। उसमें भी एकलौते पुत्र के निधन से परिवार की हिम्मत टूट गई है। घटना के बाद छठ पूजा के उल्लास की जगह उदासी छा गई है।