
- 9 मार्च को अरुण ज्वेलर्स में हथियार के बल पर हुई थी लूट
- SIT जांच में रेकी करने वाले गिरोह की पहचान
- महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार,एक बालक निरुद्ध
- पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
परवेज अख्तर / सिवान। बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स में हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 मार्च 2026 को करीब तीन बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात अपराधियों ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी मस्जिद के पास स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद बसंतपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान करते हुए पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधियों ने घटना से पहले रेकी के लिए एक ग्लैमर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बाइक की पहचान कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और पूछताछ के आधार पर रेकी में शामिल अन्य दो लोगों की भी पहचान की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से रेकी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए कुछ आभूषण बरामद किए।इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने बड़हरिया स्थित उसके घर पर छापेमारी की, जहां से लूटे गए अन्य आभूषण भी बरामद किए गए। इसी कार्रवाई में दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने इस मामले में बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहा निवासी अजीत उर्फ रामू, बड़हरिया थाना क्षेत्र के सरदरपुर निवासी सनोज कुमार तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा कला निवासी अभिषेक पासवान को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
बरामद सामानों में चांदी का पायल, मेहंदी छाला, चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सिंहोरी, कसौली, पान का पत्ता तथा 14 जोड़ी बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।पुलिस का कहना है कि इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[12/03, 10:05 pm] Ripo Pravej Akhtar Siwan:
एक गैस सिलेंडर के बदले अवैध रूप से 1500 रूपये वसूलने के मामले में प्राथमिकी
- निर्धारित कीमत 1011 रुपये होने के बावजूद अधिक राशि वसूलने का लगा है आरोप
- प्रसारित वीडियो के आधार पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कराई प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस
परवेज अख्तर/सिवान। सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर मुफस्सिल थाना में गैस एजेंसी के के वाहन के चालक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। दिए गए आवेदन में गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत से अधिक राशि लाभुक से वसूलने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 11 मार्च को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें गैस सिलेंडर से लदी एक बोलेरो पिकअप वैन दिखाई दे रही है। इस वाहन की बाडी पर इंडेन कंपनी का लोगो लगा हुआ है तथा उसपर मेसर्स सिद्धि विनायक इंडेन लिखा हुआ है। प्रसारित वीडियो में पिकअप वैन चालक लोगों से एक गैस सिलेंडर के बदले 1500 रूपये की मांग करता दिखाई दे रहा है। बता दें कि वर्तमान समय में घरेलू गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत 1011 रुपये है। बावजूद इसके पिकअप चालक द्वारा 1500 रुपये की मांग की जा रही थी। प्रखंड पणन पदाधिकारी ने प्रसारित वीडियो में दिख रहे चालक और इसमें शामिल अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी कराई है, ताकि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके। मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रसारित वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments