मढ़ौरा(सारण)। पेट्रोलियम पदार्थो की बाधित आपूर्ति के वैश्विक संकेतों को लेकर मिले उच्च स्तरीय दिशा निर्देश के अलोक में प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों की सुविधा के लिए पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि सरकार और प्रशासन का दावा है कि पेट्रोलियम पदार्थों की जरूरी आपूर्ति में कमी नहीं आएगी और इसको लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। गुरूवार को अनुमंडल सभागार में एसडीपीओ नरेश पासवान ने रसोई गैस व पेट्रोलियम विक्रेताओं के साथ बैठक की। जिसमे आपूर्ति को लेकर दिशा निर्देश दिया गया, ताकि नियमित रूप से आपूर्ति हो और कोइ कालाबाजारी न कर सके। इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के ओमप्रकाश सिंह, प्रियरंजन युवराज, शैलेश सिंह समेत कई पेट्रोलियम डीलर उपस्थित रहे।