ट्रक व बाइक की टक्कर में दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम
संवाददाता, एकमा
छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर रसूलपुर के निकट ट्रक व बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी है। ट्रक व बाइक की टक्कर टड़वा गांव के निकट बतायी जाती है।

गुरुवार की सुबह हुवे इस हादसे में मृत लोगो की पहचान टड़वा गांव के ही राजेश्वर राय व गजेंद्र राय के रुप मे की गई है।
आक्रोशित लोगों ने ट्रक को जब्त कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना से आक्रोशित लोगों द्वारा एनएच जाम किये जाने की भी खबर मिल रही है। एनएच जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।