एसबीआई के शाखा प्रबन्धक के मनमानी से पंचायतो का विकास अवरुद्ध,मुखिया संघ ने मुख्य प्रबन्धक को भेजा शिकायत पत्र

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) प्रखंड में एसबीआई सहाजितपुर के शाखा प्रबन्धक के मनमानी पूर्ण रवैये से पंचायतो का विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है।जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जनता सहित गरीब दलितों को नही मिल पा रहा है।जिस आशय की शिकायत पत्र प्रखण्ड मुखिया संघ ने मुख्य प्रबन्धक को दिया है।जिसमे सहाजितपुर मुखिया सह उपाध्यक्ष प्रखंड मुखिया संघ अंजलि राज,धवरी पंचायत के मुखिया अनीता देवी, मानोपाली पँचायत मुखिया कुमुद देवी ,सिसई पँचायत के मुखिया ने पत्र में बताया है कि सभी तरह के पंचायत का विकास राशि आपके बैंक में आती है लेकिन आपके शाखा प्रबन्धक के मनमानी व् दुर्व्यवहार के कारण राशि का सदुपयोग समय पर नही हो पा रहा है ।जिससे पंचायत का विकास कार्य अवरुद्ध हो गया है ।वही प्रधानमन्त्री आवास योजना ,शौचालय योजना उठाव नही हो पा रहा है।जिससे आम जनता की शिकायत प्रायः आता रहा है ।कारण सभी जन प्रतिनिधि क्षुब्ध है।इस रवैए से पंचयतो का विकास कार्य बाधित हो रहा है ।सुधार नही हुआ तो पंचयतो के विकास कार्य में हो रही बाधा की जवाबदेही आपकी होगी।वही प्रतिनिधियों ने शाखा प्रबन्धक को अन्यत्र स्थानांतरण की भी मांग मुख्य प्रबन्धक से किया है। ताकि पंचायत के विकास में सहयोग मिल सके।