दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज : चम्पारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अन्तर्गत नरकटियागंज में स्थित शिकारपुर पुलिस थाना के निरीक्षण को पहुँचे। बेतिया डीआईजी के पहुचने के बाद एसडीपीओ के साथ अन्य अधिकारियों ने “गार्ड ऑफ़ ऑनर” देकर सम्मान किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने निरीक्षण कर कांडो का निष्पादन स्थिति, अनुसंधान की स्थिति व कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की कमी दुरुस्त करने की बात कही। लापरवाह अधिकारियों की क्लास लगायी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों में बेचैनी भी देखी गई। दूसरी तरफ बेतिया की नवागत एसपी नीतिशा एस गुड़िया भी शिकारपुर थाना पहुची। पुलिस कप्तान नितिशा गुड़िया को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान दिया। बेतिया पुलिस कप्तान बनने के बाद पहली बार पहुची शिकारपुर थाना जहाँ पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को अपराध नियंत्रण, शराबबंदी सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।





Recent Comments