
मांझी। दाउदपुर नदिया के पार खेल के मैदान में भाई क्रिकेट क्लब दाउदपुर के तत्वावधान में रविवार को अख्तर- 11 सारण बनाम मनीष-11 दाउदपुर बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें मनीष-11 दाउदपुर ने अख्तर-11 सारण को 6 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मनीष-11 ने टॉस जीतकर पहले गेंद बाजी करने का फैसला किया। उसके बाद अख्तर-11 सारण ने बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 ही रन बनाये। जिसके जबाब में खेलने उतरी मनीष एलेबन ने 14 ओवर 2 गेंद में चार विकेट खोकर 110 रन बनाकर 6 विकेट से मैच में जीत दर्ज की। खेल के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पटना के विधान पार्षद डॉ खलील अहमद विशिष्ट अतिथि हीरा व्यवसायी राशिद अली थे। विजेता टीम के कैप्टन बिट्टू सिंह व उप विजेता टीम के कैप्टन अख्तर अली को जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह चुन्नू, मुक्तिनाथ यादव, डॉ जलील, राय बहादुर सिंह, रामजी सिंह, मनीष सिंह, प्रमोद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम को 11 हजार व उप-विजेता टीम को 5 हजार का चेक भी दिया गया। इस मैच के कमेंटेटर व संचालक दयानद सिंह व सनोज यादव थे। जबकि एम्पायर संदीप कुमार व सुमित सिंह थे। मौके पर समीर अहमद, सद्दाम हुसैन, जैनुल आब्दीन, इरफान खान, संदीप कुमार, उमेश महतो आदि थे।




Recent Comments