अवतार नगर मे 90 लीटर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाज एवं चार शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव गाँव से स्थानीय पुलिस ने 90 लीटर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है साथ ही मौके से चार शराबी को भी गिरफ्तार किया गया है ।
थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे नराँव गाँव से तीन धंधेबाज , 80 लीटर देशी शराब के साथ अभय प्रताप , पाँच लीटर देशी शराब के साथ मुन्ना चौधरी एवं पाँच लीटर देशी शराब के साथ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है साथ ही मौके से चार शराबी स्थानीय निवासी शत्रुघ्न दास , सुदामा राम , दीपक कुमार एवं तुलसी राम को भी गिरफ्तार किया गया है ।
तीनों धंधेबाज घर पर ही देशी शराब बेचने का धंधा करते थे । सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया ।




Recent Comments