मढ़ौरा ।
नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी शैलेश सिंह उर्फ ढोलन सिंह के पुत्र 52 वर्षीय राजू सिंह की बुधवार की दोपहर हृदयघात से मृत्यु हो गयी । अल्ट्रासाउंड संचालक और मार्केट के भूस्वामी परिवार के राजू सिंह प्रमुख दवा व्यावसायी भी थे । राजू सिंह की अचानक मृत्यु से व्यावसायी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गयी । स्टेशन रोड के दवा व्यावसायियों ने अपनी दुकाने बंद रखी वही डबरा पुल के पास मार्केट के व्यावसायियों ने भी अपनी दुकान बंद कर शोक जताया । दवा व्यावसायी धर्मबीर सिंह, अशोक सिंह, राजकुमार गिरि, धुटुक सिंह, सोनू पाण्डेय, ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि राजू सिंह एक कर्मठ व्यक्ति थे । लोगों की दुःख परेशानी में हमेशा आगे रहने वाले राजू सिंह का इस तरह से अचानक चले जाना मर्माहत करने वाला है । राजू सिंह की कमी को भरपायी करना मुश्किल होगा । व्यावसायियों ने परिजन के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुएं कहा की ईश्वर परिजन को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे । स्थानीय पत्रकार समूह मनोकामना सिंह, भूपेश भीम, अवधेश वर्मा संजीव कुमार ने राजू सिंह के लिए गहरी संवेदना व्यक्त किया है ।




Recent Comments