
परसा(सारण)कोरोना महामारी को लेकर लगाई गई लॉक डाउन के दौरान गत मार्च माह से जिले के कई प्रखंड में कच्चा राशन का वितरण कर रहे उत्तर बिहार का सबसे बड़ा आँख अस्पताल अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अंतिम दिन कच्चा राशन का बितरण किया।कर्मी अमित कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल के निदेशक मृत्युंजय तिवारी तथा चिकित्सक निदेशक डॉ अजित पोद्दार के निर्देश पर गत 24 मार्च से दरियापुर परसा मकेर अमनौर तरैया सोनपुर दिघवारा गरखा आदि प्रखंड के सैकड़ो गाँव में एक लाख परिवार के बीच चावल आटा आलू सरसो तेल चना दाल आदि खाद्य सामग्री का लगातार वितरण किया जा रहा था।राशन वितरण में दरियापुर डेरनी अवतारनगर दिघवारा नयागांव परसा मकेर भेल्दी गरखा के पुलिस तथा प्रसाशनिक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि के सहयोग से गरीब असहाय जरूरतमंद दिब्याक के बीच राशन उपलब्ध कराया गया।कर्मी में राशन वितरण में सहयोग प्रदान करने वाले पुलिस जनप्रतिनिधि पदाधिकारी तथा आम जनता के प्रति आभार ब्यक्त किया।उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक लाख परिवार तक राशन पंहुचा राशन वितरण का कार्य स्थगित करने की बातें कही।




Recent Comments