लाइनमैन की लापरवाही के चलते परेशानी
#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लाइनमैनों की लापरवाही के चलते ऐसी परेशानी हो रही है। इसका मुख्य कारण शहरी फीडर में ग्रामीण फीडर को जोड़ना भी है। वहीं बिजली व्यवस्था के अनियमित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ता शैलेश कुमार, राकेश कुमार,संजय कुमार, रंजीत कुमार, सुबोध सिंह, मुन्ना कुमार,सुधीर कुमार, पिंटू कुमार आदि का कहना है कि जब शहरी फीडर का उद्घाटन हुआ तो यह घोषणा की गई कि शहरी फीडर को 20 से 22 घंटा तथा ग्रामीण फीडर को 14-16 घंटा बिजली मिलेगी, लेकिन सब घोषणा बेकार साबित हुई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लाइनमैनों द्वारा दिनभर पोलों पर अनाधिकृत रूप से कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की है।